आचार्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज सुरीजी का आर्शीवाद लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई की मेयर स्नेहल आंबेकर साहित्य सत्कार समारोह, यात्रा ३०० सायन स्थित सोमैया ग्राऊन्ड पर आए


मुंबई, ५ जनवरी, २०१६ -  आचार्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज सुरीजी का आर्शीवाद लेने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मुंबई की मेयर स्नेहल आंबेकर साहित्य सत्कार समारोह, यात्रा ३०० सायन स्थित सोमैया ग्राऊन्ड पर आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के हाथों से महाराष्ट्र की गोशालाओं को जीवदया निमित ७६ लाख रुपए का अनुदान दिया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि परमपूज्य आचार्य जी के साहित्य सत्कार समारोह में उनके दर्शन और आर्शीवाद प्राप्त करने के लिए मौजूद रहना भाग्य की बात है। इस अवसर पर मैं छोटे शब्दों में संदेश देना चाहता हूं कि आचार्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज सुरीजी को राष्ट्रीय संत कहना ज्यादा उचित होगा। युवाओं को प्रेरित किया और युवा पिढ़ी को मार्गदर्शन किया है। अपने पुस्तकों के माध्यम से जीवन को सीधे तरीके से जीने का रास्ता दिखाया है। भौतिक संपत्ति से आगे आध्यात्मिक संपत्ती है, यह उनके विचारों से प्राप्त हुआ है। पूज्य संतों के विचार व आचार सुनने का सुनहरा अवसर मिला है। दूध में शक्कर मिला और दूध मिठा बन गया, इसी तरह महाराष्ट्र विकास होना चाहिए। जब मैं औरंगाबाद में आचार्यजी से मिला था, तब उन्होंने गोवंश हत्याबंदी की बात कही थी और उनके अनुसार गोओं को सुरक्षा देना है। साथ ही उनका लालन-पालन करना है। मराठवाड़ा में सुखा पड़ा है और गोवंश को बचाने का प्रयास करने के लिए हमेशा जैन समाज आगे आता है और एक बार फिर से जैन समाज आगे आया है। राज्य सरकार और जैन समाज को मिलकर प्रयास करना चाहिए, निश्चित रुप से सपने साकार होंगे। इस भव्य-दिव्य कार्यक्रम में आने का मौका मिला, इसका आभार प्रकट करता हूं।
मुंबई की मेयर स्नेहल आंबेकर ने कहा कि मुंबई में इस तरह का धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन होना, यही मुंबईवासियों के लिए गर्व महसूस करने वाली बात है। हिंदू धर्म में जैन समाज का बहुत बड़ा योगदान है।

Comments

Popular posts from this blog

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर चित्रपटाचे कथानक पूर्ण! - डॉ मुरहरी सोपानराव केळे

LESBIAN SHOOT, A CONCEPT BY SHAAN PHOTOGRAPHY WITH MODEL/ACTRESS YASMEEN KHAN AND NATHASSHA SIKKA