बिकिनी पहनने के लिए सनी लियोन ने क्या रखी शर्त?



सनी लियोन के फैंस इन दिनों बेहद खुश हैं। आगामी दिनों में कई हिंदी फिल्मों में वे नजर आएंगी। 'एक पहेली लीला' का तो फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि फिल्म के ट्रेलर ने ही उत्सुकता पैदा कर दी है। सनी इस फिल्म में कई अवतार में नजर आने वाली हैं और उनकी कौन सी अदा सेक्सी है, इसका निर्णय करना आसान नहीं है।
सनी का पिंक पसंदीदा कलर है और इस फिल्म में पिंक बिकिनी पहने नजर आएंगी। जब निर्देशक बॉबी खान ने बिकिनी वाले शॉट के बारे में सनी से डिस्कस किया तो सनी ने एक शर्त रख दी।
ज्यादातर हीरोइन्स बिकिनी के नाम से घबरा जाती हैं, लेकिन सनी को बिकिनी पहनने से भला क्या ऐतराज हो सकता था। उन्होंने कहा कि वे अपनी पर्सनल बिकिनी पहनेंगी क्योंकि इसमें वे आरामदायक महसूस करती हैं। बॉबी को भला क्या आपत्ति हो सकती थी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma