हास्य-मनोरंजन से भरपूर है ‘लव इन टेंशन’


जे.एम.फिल्म्स प्रोडक्शन प्रा. लि. द्वारा प्रस्तुत है लव इन टेंशन एक हास्यपूर्ण और मनोरंजक फिल्म है। यह कहना है फिल्म के निर्माता मुंदराज सिंह नागर और संजय पोसवाल का, जिनकी फिल्म शीघ्र ही प्रदर्शित होने वाली हैं। है लव इन टेंशन के निर्देशक गीता तोमर और लेखक प्रकाश सिंह हैं। विकास झा का दिलकश संगीत युवा दर्शकों को खूब पसंद आएगा। गीत बालाजी साहनी और विकास झा के हैं। विकास लुईस और संजू का नृत्य निर्देशन है, राकेश खत्री का छायांकन और धरम का संपादन है। कॉलेज स्टूडेंट्स के जीवन के मस्ती भरे क्षणों को लेकर यह फिल्म बड़े ही रोचक तरीके से फिल्माई गई है। लव इन टेंशन में हंसी के अनेक अवसर मिलेंगे। लेकिन, ऐसा नहीं है कि इसमें एक्शन या इमोशन नहीं है। यह तो एक संपूर्ण मनोरंजक फिल्म है। आपको हंसी आएगी कि कोई लड़का किसी लड़की को इसलिए प्यार के जाल में फांसता है, ताकि वह उसके घर चोरी कर सके। आगे क्या होता है, यह तो मुंदरा सिंह नागर बताते है, न ही संजय पोसवाल। आपको लव इन टेंशन देखनी पड़ेगी।
 
लव इन टेंशन के मुख्य कलाकार हैं – समीर चौधरी, अश्विनी, आयुष मनोचा, नेहा राठौड़, अलिना खान, माला रावत और टीना घई। यह फिल्म होली के आसपास सर्वत्र प्रदर्शित होगी।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma