‘बहिनियों’ का बुकलेट – कैलेण्डर जारी

बादल फिल्मस कृत भोजपुरी फिल्म बहिनियों का बुकलेट और कैलेण्डर गत दिनों नालासोपार अवस्थित विश्व अघोर धर्म परिषद के मुख्य संचालक अवधूत संत अलख राम के कर-कमलों द्वारा जारी हुआ। इस फिल्म की शूटिंग इस आश्रम में भी की गई थी। अघोरबाबा भगवान राम के चमत्कारों की भी चर्चा इस फिल्म में है। इस फिल्म के लेखक-निर्देशक बादल आर. सिंह है। निर्मातागण हैं – राजकेश्वर सिंह, श्याम सिंह मतकारिया और बी.एन.सिंह उर्फ मुन्न यादव।
बहिनियों सोतेले भाई-बहन के ममत्व प्रेम की एक मार्मिक कहानी है, जिसे हर व्यक्ति पूरे मनोयोग से देख सकता है। सौतेली मां और बेटी की दास्तान तो पुरानी है। सौतेले भाई-बहण की कथा भोजपुरी फिल्मों के लिए बिल्कुल नई है। फिल्म के पटकथा व संवाद लेखन में बादल सिंह के साथ अरविंद कसेरा भी हैं। एक्शन रमाकांत मिश्रा का और नृत्य-निर्देशक देवेन्द्र चतुर्वेदी, ज्ञान सिंह, निक्की बत्रा तथा गणेश व इशु शेख हैं। शीघ्र प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं – सीमा भतकरिया, बादल सिंह और सुदीप पांडेय। इनके साथ हैं – राजेश पुरी, मेहनाज, पुष्पा वर्मा, माधुरी मिश्रा, गौरी शंकर, उमेश सिंह, अतुल माथुर, मोहिनी तिवारी, ज्योति ज्योति मिर्के, कुष्णा झा, आनंद कुमार गुप्ता, गणेश पंडित, राजकुमार अरोड़ा, निकिता पोद्दार, पुष्पेन्द्र शाहिद, दीपक संतोष, अशोक बारी, दिनेश साहू, भोला राम, दिनेश, चच्चू बन्ना, आशीष बाबा और सुजीत कुमार।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma