विशाखापट्टनम् से लौटी पुष्पा वर्मा

भोजपुरी फिल्मों की सर्वप्रिय माई पुष्पा वर्मा विशाखापट्टनम से लौट आई हैं। वहां पर दिनेशलाल यादव की मां के रूप में निरहुआ मेल की शूटिंग कर रही थीं इस फिल्म में उनकी बहू होगी पाखी हेगड़े। पुष्पा वर्मा भोजपुरी के सभी सुपर स्टारों की प्रिय मां हैं। पिछले वर्ष की सर्वाधिक चर्चित फिल्म देवरा बड़ा सतावेला में वह रविकिशन और पवन की मां थीं तो मनोज तिवारी के साथ अपने पराये और निरहुआ के साथ सात सहेलियां में भी उपस्थित थीं। इस वक्त छोटे पर्दे पर भी पुष्पा वर्मा एक मां को जीवंत कर रही हैं। बंटवारे की त्रासदी पर बने इस धारावाहिक का नाम है - एक आंगन के हो गए दो और दूरदर्शन पर प्रेक्षपित हो रहा है। राजकुमार पांडेय की मैं नागिन तूं नगीना में भी पुष्पा जी की दमदार भूमिका है। उनकी हर फिल्म में वह होती हैं। पांडेय कहते हैं, पुष्पा वर्मा की उपस्थिति बड़ी शुभ है। फिल्म निश्चितरूपेण हिट जाती है।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma