रेखा का जन्म दिन – 10 अक्टूबर

रेखा का जन्म दिन – 10 अक्टूबर
रेखा अब यह ब्यूटिफ़ुल एक्ट्रेस हो गई हैं 57 साल की। महज़ 12 साल की उम्र से अभिनय कर रहीं सदाबहार रेखा आज भी अपनी ख़ूबसूरत और आकर्षक आंखों की बदौलत दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने का जज़्बा रखती है। उनकी पहली हिंदी फ़िल्म सावन भादो थी। अपने 40 साल के फ़िल्मी करियर में उन्होनें मुकद्दर का सिकंदर, उमराव जान, घर, ख़ूबसूरत, सिलसिला, विजेता, उत्सव, ख़ून भरी मांग, जुबेदा, भूत और कृष जैसी तक़रीबन 180 फ़िल्मों मे एक्टिंग की है। उमराव जान के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रेखा हमेशा से अपने अभिनय को लेकर हो या महानायक अमिताभ बच्चन से जुड़े रिश्ते को लेकर चर्चा में रही। लम्बे समय तक रेखा और अमिताभ के बीच के रिश्ते बॉलीवुड में छाए रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Prostitution should be Stop Immediately: Rajan Verma