Repisto par gana

 हाथरस कांड समेत अन्‍य बलात्‍कार की घटना से आक्रोशित अक्षरा सिंह ने कहा कि रेपिस्‍टों को चौराहे पे गोली मारो। दरअसल चौराहे पे गोली मारोउनका नया गाना है, जिसे उनके यूट्यूब चैनल अक्षरा सिंह ऑफिसियल पर रिलीज किया गया है। यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है। अक्षरा के इस गाने को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह खुद मर्दानी लुक में नजर आ रही हैं। और कह रहीं हैं कि बलात्‍कारियों के लिए अब एक ही न्‍याय बचा है -चौराहे पे गोली मारो

लिंक -https://youtu.be/cejkofguzsY

गाना चौराहे पे गोली मारो को अक्षरा ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। गाना ऑडियंस के रोंगटे खड़े करने वाला है,जिसका लिरिक्‍स मनोज मतलबी ने लिखा है। म्‍यूजिक मधुकर आनंद का है। गाने में अक्षरा रैप करती भी नजर आयीं हैं। कोरियोग्राफर कैटी हैं। अगर देखा जाये तो यह गाना भी भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में बड़ा हिट होने वाला गाना बन सकता  है। इको मिल रही सफलता से अक्षरा सिंह खुश हैं और गुस्‍सा उन्‍हें इस बात से है कि देश में लगातार महिलाओं और बेटियों के साथ दुष्‍कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। अक्षरा का कहना है कि ऐसी घटनाएं सिर्फ सरकार के स्‍तर पर खत्‍म नहीं हो सकती। इसके लिए समाज को भी आगे आना होगा। बेटों को भी समझाना होगा और मनचलों को सबक सिखाना होगा। फिर भी अगर कुछ नहीं होता है तो चौराहे पे गोली मारो


Comments

Popular posts from this blog

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर चित्रपटाचे कथानक पूर्ण! - डॉ मुरहरी सोपानराव केळे

LESBIAN SHOOT, A CONCEPT BY SHAAN PHOTOGRAPHY WITH MODEL/ACTRESS YASMEEN KHAN AND NATHASSHA SIKKA