प्रियंका सिंह बनी रितु प्रियंका

भोजपुरी की हिट गायिका प्रियंका सिंह ने अंक ज्योतिष के अनुसार अपना नाम बदलकर रितु प्रियंका कर लिया है। शाम्भवी फिल्म्स द्वारा एक दिल फरेब अलबम आ रहा है, जिसे टी सिरीज जारी कर रहा है। अमन श्लोक के संगीत निर्देशन में प्यारेलाल यादव के शब्द टिंगू जिया के भोजपुरी रूपांतरण के रूप में कुछ यूं सुनने को मिलेंगे।
कई दिहलें अइसन दीवाना जिया, इश्क के इंजन चला के पिया।
और ये चुटीला गीत आपको सुनाएंगी रितु प्रियंका। देश-विदेश में दर्जनंो मंचीय कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी प्रियंका मधुर स्वर की मल्लिका हैं और दर्जनभर भोजपुरी अलबम दे चुकी हैं। खनकती आवाज की मालकिन रितु प्रियंका कुछ भी गाते रहने में यकीन नहीं करती, इनके लिए सार्थक शब्दंोवाले गीतंो की महत्ता है। द्विअर्थी या गंदे संकेत करने वालेगीतंो से बिल्कुल परहेज रखनेवाली रितु भोजपुरी में में गानेवाली अन्य गायिकाअंो से बिल्कुल ही अलग और विशिष्ट हैं। रितु फूंक फूंककर कदम बढ़ा रही हैं और आने वाले दिनंो की वह भोजपुरिया श्रेया घोषाल हंोगी। लेकिन, प्रियंका का भोजपुरी प्रेम उनकी सीमा रेखा नहीं है, इस मधुरकंठी गायिका ने हिंदी में भी गाया है। सवेरा फिल्म में इनका गाया सूफियाना अंदाज का गाना आपका मन मोह लेगा और हिन्दी ही क्यंो रितु ने अंग्रेजी फिल्म द नाईट के लिए भी गाया है, तमिल में कई जिंगल्स गाये हैं। बनारसी बाला रितु प्रियंका जितनी अच्छी पाश्र्व गायिका हैं, उतनी ही कुशल मंचीय कलाकार हैं। दक्षिण अफ्रीका और मारिशस में रितु ने अपनी जादुई आवाज का जलवा कुछ यूं बिखेरा कि रातंो रात वह भोजपुरी की दुलारी गायिका बन बैठी। देखते ही देखते प्रियंका के आधे दर्जन अलबम बाजार में आ गए। नथुनिया जबसे पहनले बारू, बलम रंगीला और मांगेला चुम्मा रंगदारी में, से प्रियंका सर्वप्रिय गायिका बन गई। इसके बाद हो गइनी दीवाना तोहार प्यारा में और ए बलम परदेसी में भी पाश्र्व गायन किया। पर वह भेड़चाल में विश्वास नहीं करती। फिलहाल तो टी सीरीज रितु प्रियंका को धमाके के साथ प्रस्तुत कर रहा है। आप भी सुनिएगा। कई दिहले अइसन दीवाना जिया, इश्क के इंजन चला के पिया..। इस अलबम का नाम है-ले ल बंहिया में ले ल।

Comments

Popular posts from this blog

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर चित्रपटाचे कथानक पूर्ण! - डॉ मुरहरी सोपानराव केळे

LESBIAN SHOOT, A CONCEPT BY SHAAN PHOTOGRAPHY WITH MODEL/ACTRESS YASMEEN KHAN AND NATHASSHA SIKKA