रणवीर सिंह का "सर्कस" में डबल रोल

शंकर मराठे, मुंबई - 4 दिसंबर 2022 : साल १९७० में रिलीज हुई राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में सिने प्रेमिओं ने सर्कस का नजारा देखा है. यह फिल्म करीबन ४ घंटे १५ मिनिट की थी और इस फिल्म का क्या हश्र हुआ था यह तो सभी ने देखा ही है. अब इतने बरसों के बाद इसी लहजे की फिल्म बॉलीवुड में किसी ने बनाने की हिम्मत की है. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सर्कस' में पहली बार रणवीर सिंह डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे।  "सर्कस" में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर, सिद्धार्थ जाधव, संजय मिश्रा, टीकू तलसानिया, व्रजेश हिरजी, अश्विनी कालसेकर जैसे कलाकारों के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण व अजय देवगन की खास भूमिका भी है। यह फिल्म 23 दिसंबर को क्रिसमस पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

अब देखना यही है रणवीर सिंह की "सर्कस" दर्शकों को कितनी पसंद आती है.

Comments

Popular posts from this blog

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर चित्रपटाचे कथानक पूर्ण! - डॉ मुरहरी सोपानराव केळे

LESBIAN SHOOT, A CONCEPT BY SHAAN PHOTOGRAPHY WITH MODEL/ACTRESS YASMEEN KHAN AND NATHASSHA SIKKA