आने वाली फिल्म ई कैसी गुरुदक्षिणा

ओम शिवम पिक्चर्स कृत और रजनी आर. पटेल द्वारा प्रस्तुत ई कैसी गुरुदक्षिणा गुरु - शिष्य परम्परा पर आधारित एक भावनात्मक फिल्म है, जिसमें एक प्रेम-कहानी भी समानान्तर रुप में पलती है, पनपती है। वाराणसी में गुरु परमाचार्य का भारद्वाज आश्रम संगीत साधना का केंद्र है। एक दिन आचार्य का एक शिष्य मोहन अपने पुत्र मानस को आश्रम में रखकर कहीं मेला घूमने चला जाता है। लेकिन, मोहन एक लड़की की आबरु बचाते-बचाते अपनी जान गंवा बैठता है। इस घटना के बाद मोहन का पिता उसके पुत्र मानस को वापस घर लाते हैं और संगीत से अलग रहने की हिदायत देते हैं। लेकिन संगीत तो मानस के खुन में है। वह शिष्य न सही, सेवक बनकर आश्रम में रहने लगता है। लेकिन सेवा-टहल करते हुए भी मानस एक सुरीला गायक बन बैठता है। स्थानीय जमींदार पारस बाबू की बेटी हंसा मानस के साथ ही खेली है, बड़ी हुई है और उसकी बड़ी फैन है। दोनों जाने-अनजाने एक-दूजे के प्रेम-बंधन में बंध जाते हैं। मगर लड़की के पिता को यह नागवार गुजरता है। गुरु परमाचार्य पर उनका बड़ा एहसान है, क्योंकि आश्रम को उनसे वित्तीय सहायता मिलती है। मानस के जिस फन की दीवानी है हंसा, गुरुदक्षिणा के नाम पर आचार्य मानस से वहीं मांग बैठते हैं। अब मानस कभी नहीं गाएगा। हंसा तो जीते जी मृतप्राय हो जाती है। आगे क्या होता है, यह तो बस सिनेमाघर में ही पता चलेगा।
फिल्म के निमार्ता रजनीकांत पटेल है और निर्देशक प्रेम सिंह है। मुख्य कलाकारों में रिया धमेचा, विष्णु शंकर, दिनेश बागड़ी, विशाखा सातले, उपासना सिंह, नारायण भंडारी और अन्य है। गीतकार योगेश और संगीतकार मधुकर आनंद है।

Comments

Popular posts from this blog

पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होळकर चित्रपटाचे कथानक पूर्ण! - डॉ मुरहरी सोपानराव केळे

LESBIAN SHOOT, A CONCEPT BY SHAAN PHOTOGRAPHY WITH MODEL/ACTRESS YASMEEN KHAN AND NATHASSHA SIKKA